Free Fire Max: M1014 vs M1887 और MP40 vs Ump 

फ्री फायर मैक्स में शॉट रेंज के लिए बहुत सारी गन्स हैं, लेकिन सभी प्लेयर M1040, M1887, MP40 और UMP की गन्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस चार गन्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं और चारों गन्स की तुलना करने वाले हैं। इसके अलावा, इन चारों गन्स की टॉप गन स्किन्स के बारे में भी हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं। इसलिए, इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए।

M1014 vs M1887 and MP40 vs Ump 

फ्री फायर मैक्स में सभी प्लेयर शॉट रेंज के लिए शॉटगन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप सही समय पर सही गन का इस्तेमाल करते हैं तो आप किसी भी प्लेयर को बहुत ही आसानी से मार सकते हैं। शॉट रेंज में फ्री फायर मैक्स में 4 गन का सबसे ज्यादा इस्तमाल किया जाता है जो कुछ इस प्रकार है।

  1.  M1040
  2.  M1887
  3.  MP40 
  4.  UMP

M1014 Vs M1887

M1014 और M1887 दोनों गन्स के बीच एक कन्फ्यूजन होता है कि आखिरकार इन दोनों गन्स में से कौन सी गन सबसे अच्छी होती है।

शॉट रेंज में वन टैप की दृष्टि से, M1014 और M1887 दोनों गन्स का बहुत अधिक उपयोग होता है। लेकिन जो प्लेयर वन टैप मारना नहीं आता हैं, वे प्लेयर्स ज्यादातर M1014 गन का उपयोग करते हैं। इसलिए, यदि आपको भी वन टैप करना नहीं आता है, तो आप इस गन का उपयोग कर सकते हैं।

M1014 गन में 6 गोलियाँ होती हैं, जिसके कारण सामने वाला प्लेयर रिलोड करने से पहले ही मार जाता है।

अब बात करें M1887 गन की, इस गन की रेंज बहुत अच्छी होती है, इसलिए सभी प्लेयर्स इस गन का अधिक उपयोग करते हैं। इस गन से आप किसी भी प्लेयर को सिर्फ दो गोलियों में मार सकते हैं। हालांकि, यदि सामने वाले प्लेयर ने लेवल 4 का वेस्ट पहना होगा, तो उसे दो गोलियों में नहीं मार सकते हैं।

इन दोनों गन्स में, M1887 गन बहुत अच्छी मानी जाती है। क्योंकि M1014 गन के पास रिलोड करने के लिए बहुत अधिक समय लगता है, जबकि M1887 गन बहुत तेज़ी से रिलोड हो जाती है।

M1014 की एक्यूरेसी भी अच्छी नहीं होती है, जबकि M1887 की एक्यूरेसी बहुत अच्छी होती है। M1014 और M1887 दोनो ही गन की टॉप 1 गन स्किन का नाम और एट्रिब्यूट्स कुछ इस प्रकार है। 

M1014 – Green Flame Draco 

  • Damage +
  • Rate of fire ++
  • Reload speed –

M1887 – Sterling Conqueron

  • Damage ++
  • Rate of fire +
  • Movement speed –

MP40 Vs UMP

MP40 और UMP दोनों SMG गन्स में से बहुत ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली गन्स हैं। हालांकि, इन दोनों गन्स में से कौन सी गन सबसे अच्छी है, इस पर अलग-अलग प्लेयर्स के मत अलग हो सकते हैं।

MP40 गन की बात करें, इसमें रेट ऑफ फायर बहुत ज्यादा होती है, जिसके कारण किसी भी प्लेयर को कुछ ही समय में मार सकते हैं। इस गन को शॉर्ट रेंज के लिए सभी प्लेयर्स पसंद करते हैं, लेकिन इसमें स्कोप नहीं मिलता है।

अब UMP गन के बारे में बात करें, यह गन शॉर्ट और लॉन्ग रेंज दोनों के लिए उपयोगी है, जिसके कारण यह गन बहुत अच्छी मानी जाती है। इसका शॉर्ट रेंज में इस्तेमाल करने का अधिकतम लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इस गन से हेडशॉट्स करना भी संभव है, जिसके कारण UMP गन को अधिकांश प्लेयर्स पसंद करते हैं।

MP40 और UMP दोनो गन की टॉप 1 गन स्किन कुछ इस प्रकार है। 

Mp40 – predatory cobra

  • Damage ++
  • Rate of fire +
  • Reload speed –

Ump – booyah day 2021

  • Damage ++
  • Rate of fire +
  • Reload speed –

इस प्रकार, आपकी खुद की खेलने की प्राथमिकताओं और खेल के अनुभव के आधार पर, आप खुद के लिए सबसे उपयुक्त गन का चयन कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको इस चारों गन की जानकारी पसंद आई है और इस प्रकार कि जानकारी हिन्दी में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट की नोटिफिशन चालू कर सकते है। 

2 thoughts on “Free Fire Max: M1014 vs M1887 और MP40 vs Ump ”

Comments are closed.