अगर आप एक फ्री फायर मैक्स प्लेयर है तो शायद आपको था जरूर पता होगा की फ्री फायर में कितने मैप है। लेकिन आपको इन सभी मैप के नाम नही पता होगा। अगर आप फ्री फायर के सभी मैप के बारेमे जानना चाहते है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए है क्यों की इस पोस्ट में फ्री फायर के अभी तक के सभी मैप के नाम और उसकी जानकारी दी है। अगर आप फ्री फायर के सभी मैप के बारेमे जानना चाहते है तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
फ्री फायर मैप
फ्री फायर में जहा पर प्लेयर एक दूसरे के साथ लड़ते है उसी जगह को मैप कहते है। फ्री फायर एक बैटल रॉयल है और इसमें कई सारे अलग अलग मैप मौजूद है और इन मैप में समय के साथ साथ बदलाव किए जाते है। चलिए अब जानते है की आखिर फ्री फायर में कितने मैप है और इसके नाम क्या है।

गरेना फ्री फायर मैक्स में टोटल 11 मैप है। जी हा, आपको यह सुनकर अजीब लगेगा क्यों की आपने इतने सारे मैप गेम में नही देखे। फ्री फायर मैक्स में इन 11 मैप में 6 फूल मैप है और बाकी के 5 छोटे मैप है।
चलिए इन 11 मैप के बारेमे विस्तार से जानने की कोशिश करते है। फ्री फायर मैक्स में टोटल 11 मैप है और इसके नाम कुछ इस प्रकार है।
- बरमूडा
- परगेटरी
- कलाहरी
- बरमूडा रिमास्टर्ड
- अल्पाइन
- नेक्सटेरा
- Stonescape
- El Pastelo
- lone wolf
- पुराना ट्रेनिंग मोड
- नया ट्रेनिंग मोड
पहले 6 मैप फ्री फायर के मैन मैप है यानी यह गेम के फूल बैटल रॉयल मैप है जिसमे 50 प्लेयर एक साथ खेल सकते है। आखरी 5 मॅप क्लेश स्क्वाड और ट्रेनिंग मोड के मैप है।
ऊपर के जो 3 मैप है इसमें ज्यादा से ज्यादा 10 प्लेयर खेल सकते है। यह मैप 4v4 के लिए डिजाइन किया गया है आखरी दो मैं ट्रेनिंग मोड है इसमें 20 प्लेयर खेल सकते है।
चलिए इन सारे मैप के बारेमे जानते है की इस मैप को फ्री फायर में कब और कैसे लॉन्च किया गया था। सबसे पहले फ्री फायर के फुल मैप यानी मैन मैप के बारेमे जानते है।
बरमूडा

फ्री फायर का पहला मैप बरमूडा मैप है। यह मैप फ्री फायर जब से लॉन्च हुआ है तभी से है। फ्री फायर के लॉन्च होने के बाद अभी तक इस मैप में कई सारे बदलाव हो चुके है।
फ्री फायर मैक्स में प्लेयर सबसे ज्यादा बरमूडा मैप को ही खेलना पसंद करते है। यह मैप फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स दोनो का प्राइमरी मैप है। यह मैप रैंक मैच का भी प्राइमरी मैप है।
बरमूडा मैप में एक साथ 50 प्लेयर खेल सकते है। इस मैप में आप सोलो, दुओ और स्क्वाड गेम खेल सकते है।इस मैप को क्लेश स्क्वाड के लिए भी रखा गया है जिसमे आप कुछ लोकेशन कर 4v4 गेम भी खेल सकते है।
परगेटरी

परगेटरी मैप फ्री फायर का दूसरा सबसे पुराना मैप है यह मैप फ्री फायर का अभी तक का सबसे बड़ा मैप है। परगेटरी मैप में एक साथ 50 प्लेयर खेल सकते है और इस मैप को क्लेश स्क्वाड के लिए भी उपलब्ध किया गया है जला पर कुछ लोकेशन पर आप 4v4 गेम खेल सकते है। इस मैप में आप रात के 6 बजे से 10 बजे तक ही खेल सकते है इसके बाद इस मैप को लॉक कर दिया जाता है।

कलाहरी

फ्री फायर का पहला नया मैप कलाहरी मैप था। फ्री फायर में कलाहरी मैप को प्लेयर ने काफी पसंद किया था। इस मैप को रेगिस्तान का रूप दिया गया था। यह मैप दूसरे मैप की तुलनामे छोटा है जिसके कारण इस मैप को रैंक मैच से निकाल दिया गया।
इस मैप को भी आप रात के 6 बजे से 10 बजे तक ही खेल सकते है। इस मैप को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था लेकिन समय के साथ साथ इस मैप की चाहत भी कम होती गई। कलाहारी मैप में 50 प्लेयर खेल सकते है। यह मैप क्लेश स्क्वाड मोड में भी उपलब्ध है।
बरमूडा रिमास्टर्ड
बरमूडा मैप में सुधार करके एक नया मैप बनाया गया जिसे बरमूडा रिमास्टर्ड मैप कहा गया। बरमूडा रिमास्टर्ड मैप बरमूडा के मुकाबले काफी एडवांस और रियलास्टिक है।

शुरुआती दिनों में इस मैप को काफी पसंद किया गया था और इसे रैंक मैच में भी लाया गया था लेकिन प्लेयर को यह समय से साथ साथ ना पसंद आने लगा जिसके कारण डेवलपर्स ने इस मैप को रैंक मैच से हटा दिया। इस मैप में एक साथ 50 प्लेयर खेल सकते है और इस मैप में आप क्लेश स्क्वाड गेम भी खेल सकते है।
Alpine

Alpine मैप बरमूडा मैप जैसा ही है लेकिन इस मैप को काफी अच्छी तरह से बनाया गया है। यह मैप रियल मैप जैसी फिलिंग देता है। फ्री फायर में अभी तक का सबसे अच्छा मैप कहे तो वह अल्पाइन मैप है। यह मैप काफी सुंदर और आकर्षक है। यह मैप फिलहाल फ्री फायर रैंक मैच में मौजूद है जिससे यह पता चलता है की इस मैप को प्लेयर ने काफी पसंद किया है।
नेक्सटेरा | NeXterra

Nextra इस समय फ्री फायर का लेटेस्ट मैप है जिसे कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। यह मैप फ्यूचर से रिलेटेड है जिसमे आपको काफी टेक्नोलॉजी वाली जगह मिलेगी।

यह मैप फ्री फायर का अभी तक का सबसे एडवांस मैप है और इस मैप को प्लेयर काफी पसंद कर रहे है।यह मैप रैंक मैच में मौजूद है और इस मैप में क्लेश स्क्वाड गेम में भी खेल सकते है।
Stonescape
स्टोनस्केप मैप को 5v5 बॉम्ब स्क्वॉड मोड के दौरान लॉन्च किया गया था। इस मैप में टोटल 10 प्लेयर एक साथ खेल सकते है। इस मैप की कैपेसिटी सिर्फ 10 प्लेयर अच्छे से खेल सके इतनी ही है।
स्टोनस्केप मैप को काफी अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है। अगर इस मैप को एक बड़ा मैप बनाया जाए तो यह BGMI जैसी गेम के ग्राफिक्स को टक्कर दे सकता है। यह मैप हालाकि छोटा है लेकिन काफी सुंदर और आकर्षक है। फिलहाल यह मैप फ्री फायर में मौजूद नहीं है लेकिन कुछ समय में इस मैप की वापसी जरूर होगी।
इसे भी पढे …
- Free Fire Headshot Config File Download 2023 (Latest Version Config)
- Download 192+ Free Fire Wallpapers in Full HD
- Free Fire Unban Date 2023 – Free Fire India New Launch Date
- Garena Free Fire Mod Apk Download (V1.100.1)
- Garena Free Fire Max Redeem Code All Server Today
El Pastelo
El Pastelo मैप काफी अच्छी तरह डिजाइन किया गया है इस मैप को एक शहर जैसा बनाया गया है जिसमे बड़ी बड़ी बिल्डिंग है। इस मैप की कैपिसिटी 10 प्लेयर की है। हालाकि फिलहाल यह मैप गेम में मौजूद नहीं है लेकिन कुछ समय के बाद इस मैप को जरूर वापिस लाया जाएगा।
Lone wolf mode
Lone wolf मोड में भी कई अलग अलग मैप आते है। हालाकि यह मैप सिर्फ 1v1 और 2v2 के लिए बनाया गया है लेकिन यह भी एक मैप है। जब से यह मोड आया है तब से कस्टम रूम का बहुत कम उपयोग होने लगा है क्यों की 1v1 या 2v2 करने के लिए सभी प्लेयर इस मोड में खेलने के लिए चले जाते है।
ट्रेनिंग मोड
अगर आप फ्री फायर के पुराने प्लेयर है तो आपको पता होगा की फ्री फायर में पहले अलग ट्रेनिंग ग्राउंड था जिसे अब बदल दिया है।
यह फ्री फायर के 12 मैप है जिसे आप जानते तो थे लेकिन आपको शायद इसके नाम नही पता होंगे। फिलहाल इस समय फ्री फायर में मैन 6 मैप है।