Free Fire के नए Character “Thala” (MS Dhoni) का पहला लुक हुआ लॉन्च

Free Fire India गेम में MS Dhoni का नया कैरेक्टर लॉन्च किया जाने वाला है जिसका पहला लुक गेम डेवलपर्स ने रिलीज किया है। Free Fire India Official इन्स्टाग्राम पर गेम डेवलपर्स ने धोनी का पहला लुक जारी किया है।

आपको बता दे की भारत में फ्री फायर बैन था और करीब 1.5 साल बाद इसे Unban कर दिया गया है और इस गेम को Free Fire India नाम से फिर से रिलॉन्च किया जायेगा। इस गेम में रिलीज के साथ MS Dhoni का नया कैरेक्टर भी गेम में लॉन्च किया जायेगा।

Garena जिसने फ्री फायर को बनाया है उसने भारत के कई स्पोर्ट्स पर्सन के साथ कोलेब किया है जिसमे क्रिकेट के सबसे प्रिय खिलाड़ी एमएस धोनी, फुटबॉल के प्रख्यात खिलाड़ी सुनील छेत्री, बैडमिंटन की सानिया नेहवाल और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस शामिल है।

लीक से पता चला है की एमएस धोनी के इस नए कैरेक्टर को Thala नाम दिया जाएगा। हालाकि अभी तक गेम डेवलपर्स ने इसके नाम से लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। 

शेयर किए गए फोटो में धोनी खड़े हुए नजर आ रहे है जिसे पर्पल कलर और येलो कलर के कपड़े पहनाए है। हालाकि गेम डेवलपर्स ने इसके कपड़े दूसरे कैरेक्टर के मुकाबले इतने कुछ खास नही बनाए लेकिन धोनी का कैरेक्टर गेम में आया वह काफी मायने रखता है।

माना जा रहा है की एमएस धोनी के अलावा सुनील छेत्री, सानिया नेहवाल और लिएंडर पेस के कैरेक्टर भी आने वाले समय मे गेम मे लॉन्च किए जाएंगे।

गेम डेवलपर्स ने धोनी के इस नए कैरेक्टर की एबिलिटी के बारीमे भी कोई जानकारी नहीं दी, आने वाले समय में धोनी के इस नए कैरेक्टर की एबिलिटी के बारेमे बताया जाएगा। 

आपको धोनी का यह नया कैरेक्टर कैसा लगा हमे कॉमेंट में जरूर बताए। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

1 thought on “Free Fire के नए Character “Thala” (MS Dhoni) का पहला लुक हुआ लॉन्च”

Comments are closed.