गरेना फ्री फायर, जो एक समय इतना लोकप्रिय गेम था कि इसके प्लेयर आपको भारत के हर घर में मिल जाते थे। अगर आप पुराने फ्री फायर प्लेयर हैं तो आपको पता होगा कि 2019 से 2021 तक का समय कितना अच्छा था।
जिस भी प्लेयर ने 2019 से 2021 तक गेम खेलने का आनंद लिया है, वह शायद कहीं नहीं मिल सकता।आख़िर क्या कारण है कि आज बहुत कम प्लेयर फ्री फायर गेम खेल रहे हैं? आज की पोस्ट में हम चर्चा करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ कि फ्री फायर गेम पूरी तरह से बर्बाद हो गया और ज्यादातर प्लेयर ने इसे खेलना बंद कर दिया। ओर जानेंगे की कया अब फिर से फ्री फायर पोपुलर हो सकेगा या नहीं।
आइए सबसे पहले जानते हैं कि फ्री फायर इतना लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम क्यों था।
फ्री फायर के लोकप्रिय होने का कारण
फ्री फायर 23 अगस्त 2017 को लॉन्च किया गया था, यह दुनिया का पहला बैटल रॉयल गेम था जो मोबाइल के लिए बनाया गया था, फ्री फायर गेम लो एंड डिवाइस के लिए बनाया गया था और लगभग ज्यादातर लोगों के पास लो एंड मोबाइल डिवाइस था।इसलिए बहुत से लोग इस गेम को खेलने लगे।
धीरे-धीरे यह गेम वियतनाम और ब्राजील में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया और भारत में भी इस गेम का क्रेज बढ़ने लगा, फ्री फायर गेम की लोकप्रियता को तब बढ़ावा मिला जब 2020 में भारत में लॉकडाउन हो गया उस समय सभी लोग घर पर थे और घर में बैठकर बोर हो रहे थे।

जब लॉकडाउन हुआ तो छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई मोबाइल फोन में व्यस्त था। और इस लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोग बैटल रॉयल गेम की तरफ आ गए। फ्री फायर के अलावा दूसरा बैटल रॉयल गेम बहुत बड़े साइज़ का था जिसके कारण इसे लो एंड डिवाइस में खेलना बहुत मुश्किल था, लेकिन फ्री फायर एक ऐसा बैटल रॉयल गेम था जो बहुत लो एंड डिवाइस में भी आसानी से खेला जाता था और भारत में ज्यादातर लोगों के पास सस्ते डिवाइस थे इसलिए ज्यादातर लोग फ्री फायर बैटल रॉयल गेम खेलना पसंद करते थे।
फ्री फायर गेम कम साइज़ का होने के साथ-साथ इसका गेमप्ले भी काफी अनोखा था जिसके कारण लोगों ने इस गेम को काफी पसंद किया। कुछ ही समय में फ्री फायर भारत और दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला बैटल रॉयल गेम बन गया। लेकिन जब लॉक डाउन खुला तो उसके बाद सिर्फ एक साल तक फ्री फायर और अन्य बैटल रॉयल गेम की लोकप्रियता रही, उसके बाद बच्चे अपनी पढ़ाई में और बड़े अपने काम में व्यस्त हो गए और धीरे-धीरे सभी बैटल रॉयल गेम्स की लोकप्रियता कम हो गई।
हालांकि लॉकडाउन के बाद भी फ्री फायर अन्य गेम्स के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय था, लेकिन गेम डेवलपर्स ने समय के साथ गेम में इतने बदलाव किए कि लोगों की इसे खेलने में दिलचस्पी नहीं रही। आइए जानते हैं कि फ्री फायर में किए गए सबसे बड़े बकवास बदलाव कौन से हैं, जिसके कारण कई प्लेयर ने इसे खेलना बंद कर दिया।
फ्री फायर ख़त्म होने के सबसे बड़े कारण
2022 वह साल था जब कई फ्री फायर प्लेयर ने गेम खेलना बंद कर दिया, कई बड़े YouTubers ने भी फ्री फायर गेम खेलना बंद कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि फ्री फायर के इतने सारे प्लेयर्स एक साथ कम हो गए, आइए जानते हैं।

कोरोना खत्म होने और लॉकडाउन खत्म होने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलने लगा, लोग अपने काम में व्यस्त हो गए। बड़े अपने काम में व्यस्त हो गए और बच्चे अपनी पढ़ाई में।
प्रकृति का नियम है कि अगर कोई चीज आपको बेहद पसंद है और आप उसके साथ काफी समय बिता रहे हैं तो एक समय ऐसा जरूर आएगा जब वह चीज आपको धीरे-धीरे नापसंद होने लगेगी और यही फ्री फायर गेम के साथ भी हुआ। शुरुआती 3 सालों में यह गेम सभी लोगों को पसंद आया, लेकिन 3 से 4 साल तक लगातार इस गेम को खेलने के बाद लोगों को इससे ज्यादा लगाव नहीं रहा और उन्होंने इस गेम को खेलना बंद कर दिया।
ऐसा सिर्फ फ्री फायर के साथ ही नहीं बल्कि अन्य बैटल रॉयल गेम्स के साथ भी हुआ।जैसे PUBG के साथ। जैसे आज फ्री फायर का हाल है, वैसा ही हाल PUBG/BGMI का है।
2021 में फ्री फायर के सबसे अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता थे और आज इसके केवल 30% उपयोगकर्ता ही फ्री फायर खेलते हैं, जिनमें आप भी शामिल हैं।आप देख सकते हैं कि कितने यूजर कम हो गए हैं।
आज के समय में फ्री फायर काफी बोरिंग हो गया है, पहले खेलने में जो मजा आता था वो आज नहीं मिल रहा है क्योंकि अब ये गेम पुराना हो गया है।
गेम मे लगातार बकवास बदलाव
लोकप्रियता कम होने के साथ ही गेम डेवलपर्स ने कुछ बुरे बदलाव भी किए, जिसके कारण और भी प्लेयर ने गेम खेलना बंद कर दिया। आइए उन सभी बदलावों पर एक नज़र डालें जो किसी भी फ्री फायर प्लेयर को कभी पसंद नहीं आएंगे।
फ्री फायर का आकार बढ़ाया
2021 तक फ्री फायर का साइज बहुत छोटा हुआ करता था, जिसके कारण इसे लो एंड डिवाइस में आसानी से खेला जा सकता था, लेकिन आज फ्री फायर का साइज 2GB से भी ज्यादा कर दिया गया है, जिसके कारण इस गेम को लो एंड डिवाइस में खेलना काफी मुश्किल हो गया है।
डेटा पैक डाउनलोड
पहले फ्री फायर गेम केवल 400MB का होता था जिसमें डेटा पैक भी शामिल होता था। आपको अलग से कोई डेटा पैक डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन आज के समय में डेटा पैक का साइज अलग से डाउनलोड करना पड़ता है, जो 2 से 3 जीबी तक होता है।
यदि आप इस डेटा पैक को डाउनकोड नहीं करते हैं तो आप अपने मित्र और एनीमे के कपड़े और स्किन भी नहीं देख पाएंगे जो अब तक का सबसे खराब बदलाव कीया गया है।
पहले फ्री फायर में प्लेयर के सारे कपड़े और स्किन दिखाई देती थी, जिससे हम सामने वाले प्लेयर को देखकर Noob और Pro का अंदाजा लगा लेते थे, लेकिन आज बिना डेटा पैक डाउनलोड किए हमें उसके कपड़े नजर नहीं आते।
मॅप मे बदलाव
फ्री फायर में अपडेट के बाद मैप में कई बदलाव किए जाते हैं, जिनमें से कुछ बदलाव प्लेयर को पसंद आते हैं और कुछ नहीं। ज्यादातर बदलाव फ्री फायर प्लेयर्स को पसंद नहीं आते, वे उसी पुराने मैप में खेलना पसंद करते हैं।
हर OB अपडेट के बाद गेम डेवलपर्स मैप में कुछ बदलाव करते हैं जो प्लेयर्स को पसंद नहीं आते।
- Free Fire Max SMG Shot Gun 100% Accurate Headshot Tips
- Free Fire Max में Headshot मारने की Top 5 ट्रिक
- Garena Free Fire Max Redeem Code All Server Today
- Free Fire India Launch Date Latest Updates
- Free Fire Diamonds Hack APK and Generator
कैरेक्टर
पहले फ्री फायर में कुछ ही कैरेक्टर थे लेकिन आज 56 से ज्यादा कैरेक्टर हैं। अब गेम में इतने सारे कैरेक्टर्स की क्या जरूरत है? पहले पुराने कैरेक्टर काफी अच्छे होते थे लेकिन आज हर OB अपडेट में 1 से 2 नए कैरेक्टर लॉन्च हो जाते हैं।
पहले फ्री फायर कैरेक्टर पाने के लिए डायमंड की जरूरत होती थी, लेकिन आज आप इसे गोल्ड कॉइन से खरीद सकते हैं। हालाँकि, यह एक अच्छा बदलाव है जो आपको गेम पर पैसा खर्च करने से बचाता है।
पहले कैरेक्टर को लेवल 6 तक अपग्रेड करना पड़ता था, जब तक आप इसकी स्किल को पूरी तरह इस्तमाल नहीं कर सकते थे, लेकिन आज सभी कैरेक्टर पहले से ही लेवल 6 में अपग्रेड किए हुए आते हैं।
कैरेक्टर स्किल
फ्री फायर में गेम डेवलपर्स कभी-कभी कुछ ऐसे कैरेक्टर लॉन्च करते हैं जिनकी स्किल (अबिलिटी ) इतनी शक्तिशाली होती हैं कि वे गेम खेलने का पूरा मजा ही बर्बाद कर देते हैं। उदाहरण के लिए, जब फ्री फायर में क्रोनो कैरेक्टर लॉन्च किया गया था, तो इसकी स्किल इतनी शक्तिशाली थी कि अन्य प्लेयर जिनके पास यह कैरेक्टर नहीं था, वे इसे मार नहीं सकते थे। हालाँकि गेम डेवलपर्स इसकी स्किल में थोड़ा बदलाव कर दिया हैं, लेकिन फिर समय बीत जाता है और कई प्लेयर गेम खेलना बंद कर देते हैं।
Elite Pass Remove
Elite Pass फ्री फायर में दिसंबर 2022 तक उपलब्ध था, लेकिन 1 जनवरी 2023 से गेम में एलीट पास की जगह Booyah Pass ने ले ली।यह बदलाव लगभग किसी भी प्लेयर को पसंद नहीं आया होगा।
रेयर आइटम रिलॉन्च करना
फ्री फायर में एक समय था जब प्लेयर अपने इन-गेम आइटम (संग्रह) को दिखाकर बता सकते थे कि वे कितने पुराने प्लेयर हैं। गेम में कई पुरस्कार बहुत रेयर थे जो केवल कुछ चुनिंदा प्लेयर के पास थे, लेकिन गेम डेवलपर्स ने नए इवेंट के दौरान सभी रेयर पुरस्कारों को फिर से लॉन्च कर दिया, जिससे पुराने फ्री फायर प्लेयर को बहुत तकलीफ हुई और पुराने फ्री फायर प्लेयर ने गेम खेलना छोड़ दिया।
पुरानी चीजों को हटाना
कुछ अपडेट के बाद डेवलपर्स ने कुछ पुरानी चीजों को गेम से हटा दिया जिससे कई प्लेयर को इमोशनल डैमेज हुआ। जैसे की फ्री फायर में ग्लेंडर को मैप में से हटा दिया। यदि आप एक नए फ्री फायर प्लेयर होंगे तो शायद आपनी नही पता होगा की ग्लेंडर एक पंख जैसा दिखता था जिसे प्लेयर ऊंची जगह से उड़ने के लिए इस्तमाल करते थे।
इन गेम कस्टमाइजेशन
पहले फ्री फायर में इन-गेम लॉबी कस्टमाइजेशन बहुत ही सरल हुआ करता था ताकि एक नया प्लेयर भी आसानी से सभी सेटिंग्स के बारे में जान सके, लेकिन समय के साथ गेम डेवलपर्स ने इसे आधुनिक बनाने के लिए इसे इतना जटिल बना दिया कि अगर कोई एक नया प्लेयर इस गेम का लॉबी कस्टमाइजेशन देखेगा तो उसे कुछ समझ नहीं आएगा।
यदि कोई नया प्लेयर गेम सीटिंग को नहीं समझता है तो यह सामान्य बात है कि उसे वह गेम पसंद नहीं आएगा।
Pay To Win
आपको यह जानकारी दुख होगा की फ्री फायर एक Pay to Win गेम है यानी यदि कोई प्लेयर ज्यादा पैसे खर्च करके गेम में मौजद अच्छे कैरेक्टर, गन स्किन को लेता है तो उसके पास ज्यादा चांच है की वह इस कैरेक्टर की एबिलिटी और गन स्किन की मदद से गेम को जीत जाए।
यदि आप गेम में बिना गन स्किन के गन स्किन वाले प्लेयर से फाइट लेंगे तो ज्यादा चांच है की सामने वाला प्लेयर आपको एलिमिनेट कर देगा।
प्रतिस्पर्धा
फ्री फायर के बाद कई अन्य मोबाइल बैटल रॉयल गेम बाजार में आ गए हैं, जिनमें PUBG मोबाइल, BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल, एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल आदि शामिल हैं। इन गेम्स ने फ्री फायर को कड़ी टक्कर दी है, जिसके कारण कुछ फ्री फायर प्लेयर इन अन्य खेलों में चले गए हैं।
Free Fire Ban
भारत सरकार ने 2022 में फ्री फायर पर प्रतिबंध लगा दिया। इस प्रतिबंध के कारण भारत में फ्री फायर प्लेयर की संख्या में भारी कमी आई। हालाँकि, अब फ्री फायर को भारत में 5 सितंबर 2023 को फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च किया जाएगा, जिसका डेटा सेंटर भी भारत में होगा।
फ्री फायर की लत
फ्री फायर को अक्सर अपनी लत के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। कुछ प्लेयर ने शिकायत की है कि खेल की लत से उनकी पढ़ाई, नौकरी या अन्य गतिविधियाँ प्रभावित हो रहा हैं। इसे देखने के बाद कई प्लेयर्स को यह समझ में आ गया कि सिर्फ फ्री फायर खेलने से समय बर्बाद होता है, इसलिए उन्होंने भी गेम खेलना बंद कर दिया।
ये कुछ मुख्य कारण थे जिनकी वजह से आज फ्री फायर के प्लेयर में काफी गिरावट आई है, इन कारणों के अलावा कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जिनकी वजह से फ्री फायर की लोकप्रियता में गिरावट आई है, जैसे कि गेम में बग और त्रुटियों की उपस्थिति, उच्च विनिर्देश उपकरणों की आवश्यकता आदि।
फ्री फायर को पूरी तरह से बर्बाद होने से बचाने के लिए गरेना इन सभी कारकों पर ध्यान दे रही है और अपने गेम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है।अब सवाल यह है कि क्या फ्री फायर इंडिया भी फ्री फायर की तरह लोकप्रिय हो जाएगा, आइए जानते हैं।
- Free Fire Max SMG Shot Gun 100% Accurate Headshot Tips
- Free Fire Max में Headshot मारने की Top 5 ट्रिक
- Free Fire India Launch Date Latest Updates
- Free Fire Diamonds Hack APK and Generator
- Classy Ff Panel Latest Version Apk Download For Android
क्या Free Fire India पॉपुलर हो पाएगा?
1.5 साल पहले भारत में फ्री फायर को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया गया था और अब इस गेम को फ्री फायर इंडिया नाम से भारत में दोबारा लॉन्च किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह गेम फिर से लोकप्रिय हो पाएगा?

वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि फ्री फायर भारत में फिर से लोकप्रिय हो सकता है क्योंकि इस गेम का प्रचार काफी हो चुका है और एमएस धोनी को फ्री फायर इंडिया का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।
वहीं, इस समय फ्री फायर की लोकप्रियता पूरे देश में कम हो गई है। अब इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये गेम भारत में फिर से लोकप्रिय हो पाएगा।
फ्री फायर भारत में फिर से लोकप्रिय होगा या नहीं यह FFIC टूर्नामेंट पर निर्भर करेगा। यदि यह टूर्नामेंट लोकप्रिय हो जाता है, तो मान लीजिए कि फ्री फायर भारत में फिर से लोकप्रिय हो जाएगा।
अगर आप नहीं जानते कि FFIC क्या है तो बता दें कि यह Free Fire India Championship eSports टूर्नामेंट होगा जिसमें प्लेयर को भाग लेना होगा। Flagship Free Fire India Championship eSports टूर्नामेंट की घोषणा कर दी गई है जो उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसका शेड्यूल कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा।
यदि यह टूर्नामेंट भारत में लोकप्रिय नहीं है, तो मान लीजिए कि फ्री फायर फिर कभी लोकप्रिय नहीं होगा। इस पर आपका क्या सुझाव है हमें कमेंट में जरूर बताएं, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।