गरेना फ्री फायर मैक्स में FFWS इवेंट चल रहा है और इसी इवेंट में एक नया Legendary Tailor Bundle लॉन्च हो चुका है जिसका नाम Navy Starsea Bundle है।
Navy Starsea Bundle के अलावा ऐसे ही अलग अलग बंडल भी इसमें शामिल है जिसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते है। आप सारे Legendary Tailor Bundle को कैसे ले सकते है और उसे लेने के लिए टोटल कितने डायमंड की जरूरत पड़ेगी इसकी पूरी जानकारी हमने इस पोस्ट में दी है तो आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।
सभी Legendary Tailor Bundle कैसे ले
गेम में लॉगिन होने पर ही आपको इस नए Legendary Tailor Bundle का बैनर दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप सीधा इस बंडल के इवेंट में जा सकते है।
Legendary Tailor Bundle को गेम के फेडेड व्हील में लॉन्च किया गया है जहा से आप इन सारे Legendary Tailor Bundle को ले सकते है।
Legendary Tailor Bundle में टोटल 5 बंडल शामिल है और उसी के साथ 3 इमोट और 4 एनीमेशन भी शामिल है।
आपको बता दे की यह सारे रिवार्ड आपको सीधा फेडेड व्हील में नही दिया जायेगा। इसके लिए आपको अलग से डायमंड खर्च करने होंगे।
इन सभी बंडल, इमोट और एनीमेशन को कैसे लेने चलिए जानते है।
सबसे पहले आपको लक रॉयल के फेडेड व्हील में जाना है और फेडेड व्हील में शामिल सभी रिवार्ड को प्राप्त करना है।
जब तक आप फेडेड व्हील में रहे ग्रैंड रिवार्ड Navy Starsea Bundle को नही निकाल लेते तब तक आप सारे Legendary Tailor Bundle को नही खरीद सकेंगे।
आप फेडेड व्हील से सिर्फ Basic Navy Starsea Bundle को ही ले सकेंगे। Customized Navy Starsea Bundle को लेने के लिए आपको टोकन की जरूरत पड़ेगी।
Basic Navy Starsea Bundle को मिल जाने के बाद आपको इस बंडल के नाम के ऊपर customize का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
Customize पर क्लिक करते ही आपको नीचे दिए गए फोटो जैसा दिखाई देगा, जहा पर टोटल 5 अलग अलग कलर के बंडल, 3 इमोट और 4 एनीमेशन देखने को मिलेंगे।

आपको इनमे से सिर्फ Basic Navy Starsea Bundle ही दिया जायेगा इसके अलावा कोई भी रिवार्ड नही दिया जायेगा।
बाकी के सारे बंडल और इमोट को लेने के लिए आपको टोकन की जरूरत पड़ेगी, टोकन को आप स्टोर से खरीद सकते है।
एक बंडल को लेने के लिए आपके पास 160 टोकन होने जरूरी है। एक टोकन की कीमत 10 डायमंड है, यदि 160 टोकन लेने के लिए आपको 1600 डायमंड खर्च करने होंगे।
दूसरा बंडल लेने के लिए आपको अलग से 160 टोकन की जरूरत पड़ेगी।
इसे भी पढे …
Tuk Tuk Netherworld Ride स्किन कैसे मिलेगी
Free Fire Max Baby Breast backpack कैसे ले
Free Fire New G37 Gun Skin और Thompson Gun Skin कैसे ले
फ्री फायर गन स्किन को 50% छूट के साथ लेने का मौका
FFWS 2022: Starsea Beast Pickup Truck स्किन कैसे प्राप्त करे
कितने टोकन पर कौन सा बंडल दिया जायेगा वह कुछ इस प्रकार है।
Bundle Name | Token |
Basic Navy Starsea Bundle | फेडेड व्हील में मिलेगा |
Customize Navy Starsea Bundle | 160 टोकन |
Dune Konqueror Bundle | 160 टोकन |
Mauve Konqueror Bundle | 160 टोकन |
Ranger Konqueror Bundle | 160 टोकन |
जब आप कोई भी एक बंडल को लेते है तो आपको एक इमोट, एक एनीमेशन और अराइवल एनीमेशन फ्री में दिया जाएगा।
यदि आप दो बंडल को लेते है तो आपको दो इमोट और दो एनीमेशन फ्री में दिया जायेगा।
यदि आप चारो बंडल को प्राप्त कर लेते है तो आपको सारे इमोट और सारे एनीमेशन फ्री में दिए जायेंगे।
यदि आप चारो Konqueror Bundle और एक Basic Navy Starsea Bundle को लेना चाहते है तो आपको टोटल 5882 डायमंड की जरूरत पड़ेगी।
यदि आपके पास इतने ज्यादा डायमंड नही है तो कुछ समय तक डायमंड इकट्ठा कर सकते है क्यों की यह इवेंट 22 दिन तक गेम में रहने वाली है।
आशा है की आपको यह Legendary Tailor Bundle की जानकारी अच्छी लगी होगी यदि आप ऐसी ही खबरे सबसे पहले हिंदी में जानना चाहते है तो हमारी साइट की नोटिफिकेशन को चालू कर सकते है।