Luqueta फ्री फायर का 24वा कैरेक्टर है जिसे 27 जुलाई 2020 के पैच अपडेट के बाद लॉन्च किया गया था। यह एक मेल कैरेक्टर है। इस कैरेक्टर को Kapella के बाद गेम मे लॉन्च किया गया था। इस पोस्ट में हम Luqueta कैरेक्टर की पर्सनल जानकारी, स्टोरी और एबिलिटी के बारेमे चर्चा करेंगे।
Luqueta Bio
Luqueta फ्री फायर में 20 साल का एक मेल कैरेक्टर है जिसका जन्म 10 जून को हुआ था, इसके अलावा इसकी इन गेम जानकारी नीचे टेबल में दी है।

Character Name | Luqueta |
Gender | Male |
Ability Type | Passive |
Ability Name | Hat Trick |
Date Of Birth | 1 June |
Age | 20 |
Occupation | Soccer Player |
Hobby | Sport events |
Relationship | Private |
Currently | Obtainable |
Obtained From | Store |
Price | 499 Diamonds / 10,000 Gold Coins |
Luqueta Character Story

फ्री फायर में Luqueta कैरेक्टर को ब्राजील के स्टार फुटबॉलर Lucas Paqueta के साथ कोलेब करके गेम में लॉन्च किया गया है। इस कैरेक्टर का फ्री फायर यूनिवर्स के साथ कोई संबंध नहीं है। लेकिन ऑफिशियल सोर्स के अनुसार इसकी स्टोरी बताई जाती है की Luqueta एक विदेशी देश से आया हुआ एक विनिमय छात्र था। वह अपने पिता की नौकरी के कारण विदेश पढ़ाई करने चला गया। उनके पिता एक सफल व्यवसायी थे और वह चाहते थे कि उनका बेटा भी उनके रास्ते पर चले और MBA करें और व्यवसाय में उतरे। लेकिन Luqueta को ऐसा कुछ करना नहीं था। वह हमेशा से एक एथलेटिक बच्चा था और उसे फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था। वह अपनी हाई स्कूल में फुटबॉल टीम में शामिल होता है और वह इस स्कूल का स्टार फुटबॉल खिलाड़ी बन जाता है।
Luqueta Character Ability
Luqueta कैरेक्टर की एबिलिटी का नाम Hat Trick है। यह एक पैसिव स्किल एबिलिटी है। यदि कोई प्लेयर इस एबिलिटी का उपयोग करता है और दुश्मन को पूरी तरह से मार देता है, तो उसका एचपी स्लॉट 25HP बढ़ जाता है। यह स्पेस अधिकतम 50HP तक बढ़ पाएगा, यानी अगर खिलाड़ी एक ही गेम में दो दुश्मनों को मारता है, तो वह अपने HP स्लॉट में 50HP और भर सकेगा। खिलाड़ी को यह ध्यान रखना होगा कि उसे 50HP ज्यादा रखने की जगह मिलेगी न कि अधिक HP।
Luqueta Character Design

Luqueta कैरेक्टर को एक फुटबॉल स्टार की तरह डिजाइन किया गया है। गेम में इस कैरेक्टर को फुटबॉल के साथ खेलता हुआ एनीमेशन भी देखने को मिलेगा। इसे सफेद ओर नीली फुटबॉल जर्सी के तरह कपड़े पहने गए हैं। साथ पर टैटू है और घड़ी पहनाई गई है। इसकी डिजाइन को आप ऊपर देख सकते है।