Joseph फ्री फायर गेम का पैसिव स्किल कैरेक्टर है जिसे 14 अगस्त 2019 के पैच अपडेट के बाद लॉन्च किया गया था। यह फ्री फायर का 20वा कैरेक्टर है जिसे Shani के बाद लॉन्च किया गया था। इस पोस्ट में हम Joseph कैरेक्टर की इन गेम बायोग्राफी, बैक स्टोरी, एबिलिटी और डिजाइन के बारेमे चर्चा करेंगे।
Joseph Character Bio
Joseph एक मेल कैरेक्टर है जिसका जन्म 2 फरवरी को हुआ था, वह 45 साल का है। इसके अलावा इनकी इन गेम जानकारी नीचे दी है।

Character Name | Joseph |
Gender | Male |
Ability Type | Passive |
Ability Name | Silver Spoon |
Date Of Birth | 2 February |
Age | 45 |
Occupation | Tech CEO |
Hobby | Going on dates |
Relationship | Daughter: Kapella |
Currently | Obtainable |
Obtained From | Store |
Price | 499 Diamonds / 10,000 Gold Coins |
Joseph Character Backstory
Joseph, North Terra के New Dawn शहर की एक बड़ी टेक कंपनी Nerve Labs के CEO है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम Kapella है।

Joseph को Horizon ग्रुप की सच्चाई पता चलती है की यह ग्रुप लोगो को किडनैप करके उनका ब्रेन वाश कर रहे है और एक द्वीप पर लड़ने के लिए छोड़ रहे है। Joseph टेक कंपनी के CEO होने के अलावा Mambas ग्रुप के एक गुप्त एजेंट भी होते है। Mambas एक ग्रुप होता है जो अपने New Dawn शहर को बचाने के लिए खराब ग्रुप और अपने शहर की सरकार से लड़ता है।
Joseph Horizon ग्रुप को रोकने और उससे लड़ने का निर्णय लेते है और Mambas ग्रुप के साथ जुड़ते है, इस ग्रुप में उनकी मुलाकात Moco के साथ होती है। इस तरह Joseph फ्री फायर गेम की स्टोरी का हिस्सा बनता है।
Joseph Character Ability
Joseph कैरेक्टर की एबिलिटी का नाम Silver Spoon है। यदि प्लेयर इस एबिलिटी का इस्तमाल करता है तो प्लेयर जब नॉक डाउन होता है तो उनकी HP बहुत जल्द कम नही होगी और एनिमी द्वारा प्लेयर को डैमेज होने पर प्लेयर के ऊपर मार्क नही होगा। यदि प्लेयर किया एनिमी को नॉक डाउन करता है तो प्लेयर की मूवमेंट स्पीड 10% बढ़ जाएगी।

फ्री फायर में OB 42 अपडेट के बाद Joseph कैरेक्टर की एबिलिटी को बदल दिया है। पहले इसकी एबिलिटी का नाम Nutty Movement हुआ करता था, जो प्लेयर को डैमेज होने पर उसकी मूवमेंट स्पीड 10% बढ़ा देती थी।
Joseph Character Design

Joseph कैरेक्टर के बड़ी कंपनी के CEO है इस लिए इसे एक प्रोफेशनल बिजनेस मैन की तरह डिजाइन किया गया है। इस ब्लू शर्ट और उसके योर पीले रंग का जैकेट पहनाया गया है। साथ ही लाइट ब्राउन कलर का पेंट भी पहनाया गया है।