फ्री फायर गेम की पूरी कहानी | Free Fire Story

देखिए कोई भी बैटल रॉयल गेम हो, उनके पीछे की कुछ कहानी होती है जिसके आधार पर वह गेम बनाई जाती है। ऐसी एक गेम फ्री फायर है जिन्हें आप में से कई लोग खेलते होंगे या फिर खेली होगी। फ्री फायर गेम के पीछे की एक पूरी कहानी है जो एक फ्री फायर प्लेयर को जानना जरूरी है। आज की इस पोस्ट में हम फ्री फायर गेम की पूरी कहानी जानेंगे कि आखिर यह गेम किस तरह बनाई गई और इनमें अलग-अलग कैरेक्टर जो अवेलेबल है वह कहां से आए। फ्री फायर की कहानी एक फिल्म की तरह है, इस लिए इसे आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

महा पतन – Great Collapse

कहानी की शुरुआत 2017 में टेरा (Terra) नाम की दुनिया से होती है। इस दुनिया पर लोग अपने छोटे-मोटे काम और समस्याओं मैं व्यस्त है। इन्हें नही पता की सूरज से एक कोरोनल मास इजेक्शन नामक घटना हुई है जो इनकी धरती की ओर तेजी से बढ़ रही है। एक दिन सूरज की ओर से आने वाली यह आफत टेरा (Terra) पर आ पहुंचती है और महापतन होता है। महापतन से पूरा टेरा (Terra) अव्यवस्थित हो जाता है। टेरा (Terra) दुनिया की फोटो आप नीचे देख सकते है।

free fire terra universe

भयंकर महान पतन के कुछ सालो के बाद टेरा (Terra) दुनिया में La Luna, Griza और New Dawn शहर उभरकर आते है।

ला लुना (La Luna)

La Luna दुनिया को बदलने और मानवता को एक नए स्तर पर ले जाने की दृष्टि से वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति और रचनात्मकता का गढ़ है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली तकनीकी कंपनियाँ यहाँ अपना घर बनाती हैं, जिनमें सबसे बड़ी कंपनी होराइज़न भी शामिल है।

होराइज़न का उदय (Rise Of Horizon)

होराइज़न (Horizon) कंपनी एक बहुत बड़ी और शक्तिशाली टेक कंपनी है जो North Terra के La Luna शहर में है। यह कंपनी बहुत सारी तकनीक और वैज्ञानिक खोजें करती है।

free fire horizon

जब 2017 में कोरोनल मास इजेक्शन से महान पतन हुआ तब इसका सबसे बड़ा लाभार्थी होराइज़न(Horizon) कंपनी थी। कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों का विकास किया जो मानव जाति को विकसित करने में मदद कर सकती थीं। कंपनी ने अपनी प्रौद्योगिकियों का उपयोग स्थिरता, भोजन और जीवन की उन्नत गुणवत्ता प्रदान करने के लिए किया। इससे कंपनी को नायक का दर्जा मिला और 2027 में होराइज़न (Horizon) North Terra की सबसे शक्तिशाली शक्ति बन गई।

free fire horizon

होराइज़न (Horizon) कंपनी भविष्य में किसी भी बड़े संकट से निपटने के लिए मानवता को तैयार करना चाहत है। कंपनी का मानना है कि तकनीक और विज्ञान मानवता को मजबूत बना सकते हैं।

free fire horizon

होराइज़न कंपनी के बारे में लोग अलग-अलग राय रखते हैं। कुछ लोग कंपनी की प्रशंसा करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे संदेह की दृष्टि से देखते हैं। लेकिन एक बात निश्चित है कि होराइज़न कंपनी दुनिया को बदल रही है। Horizon कंपनी को याद रखना क्यों की यही फ्री फायर गेम की कहानी की सबसे बड़ी जड़ है।

ग्रिज़ा (Griza)

Griza गेंगो का शहर था, लेकिन जब महान पतन हुआ तो इन्होंने अपने शहर को बचाने के लिए अपने अधिकांश हिंसक तरीकों को छोड़ दिया और शहर को पुनर्निर्माण में मदद करने लगे। अब, ग्रिज़ा (Griza) एक बड़ा साइबरपंक शहर बन चुका है जो South Terra की सीमा पर स्थित है। यहाँ के लोग एक नए युग के लिए तैयार हैं।

The Underdogs – The Mambas (मांबास )

free fire mambas

जैसे की हमने बताया कि Griza गेंगो का शहर था इस शहर में एक गैंग समूह था जिसका नाम मांबास (Mambas) था। हर कोई होराइजन के लक्ष्यों से सहमत नहीं था वैसे ही मांबास भी होराइजन के काम और लक्ष्य से सहमत नही था। मांबास एक विद्रोही बल था जो होराइजन के खिलाफ लड़ रहा था। मांबास में कई ऐसे लोग शामिल थे जिन्हें होराइजन ने अन्याय किया था। मांबास होराइजन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध था।

न्यू डॉन (New Dawn)

New Dawn North Terra की मनोरंजन, खरीदारी और कारीगर राजधानी है। यहाँ, लोग जीवन का आनंद लेना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं। महान पतन के बाद, New Dawn ने नई दुनिया को अपनाया।

प्रोजेक्ट बरमूडा (Project Bermuda)

फ्री फायर गेम की कहानी की शुरुआत यहां से होती है। इज़ाबेल लियोनेल (Isabel Lionel), जो होराइज़न की प्रमुख होती है, वह एक प्रोजेक्ट की शुरुआत करती है जिसमे वह लोगो को किडनैप करके उनके ऊपर स्ट्रेस एक्सपेरिमेंट करते है। वह लोगो के जीनों(genes) में बदलाव करते है और इसे बहुत ताकतवर बनाते है। इन एक्सपेरिमेंट किए हुए लोगो को वह प्लेन के जरिए एक रहस्यमय बरमूडा(Bermuda) द्वीप पर भेजते है। द्वीप पर पहुंचने पर, लोगों को पता चला कि उन्हें अपने जीवन के लिए लड़ना होगा। उन्हें एक-दूसरे से लड़ना था, और उन्हें द्वीप पर पाए जाने वाले खतरों से भी बचना था।

प्रयोग के दौरान, लोगों को पता चला कि वे उत्परिवर्तित (Mutated) हो गए थे। उनके पास अब अलौकिक एबिलिटी थीं, जैसे कि तेजी से दौड़ना, ऊंची छलांग लगाना और भारी वस्तुओं को उठाना।

कुछ लोग अपनी नई शक्तियों से खुश थे, जबकि अन्य भयभीत थे। कुछ लोगों ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल दूसरों की मदद करने के लिए किया, जबकि अन्य लोगों ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल खुद को मजबूत बनाने के लिए किया।

Horizon vs Mambas

जल्द ही, यह स्पष्ट हो गया कि प्रोजेक्ट बरमूडा एक प्रयोग से कहीं अधिक था। यह एक युद्ध था। एक तरफ Horizon की प्रमुख इज़ाबेल लियोनेल थी, जो मानव जाति को अगले चरण में ले जाना चाहती थी। दूसरी तरफ वे लोग और Mambas समूह था जो एक्सपेरिमेंट किए हुए लोगो को Horizon से बचाने ओर Horizon को मिटाना चाहते है।

इस तरह फ्री फायर की इस स्टोरी में Horizon और Mambas दो बड़े ग्रुप सामने आते है। Horizon अपनी टेक्नोलॉजी की मदद से आम इंसान के ऊपर एक्सपेरिमेंट करके उसे बहुत ही ताकतवर बनाकर एक बड़ी फौज बना रहे है जब की Mambas यह नही चाहता। वह इस Horizon से लड़ने और इसे मिटाने पर लगा है।

इन दोनो ग्रुप में काम करने वाले मुख्य लोगो को फ्री फायर गेम में कैरेक्टर के तौर पर लॉन्च किया जाता है। जैसे की Horizon के लिए Hayato, A124 रोबोट, Sonia काम करते है जब की Mambas के लिए Moco, Joseph, Wolfrahh, Steffie, Shirou ओर Kapella काम करते है।

होराइजन कंपनी में काम करने वाले बहुत से लोग होराइजन के बारे में सच्चाई नहीं जानते हैं। जैसे की हयातो। हयातो को होराइजन का असली मतलब नहीं पता, इसीलिए वह इस कंपनी में काम करता है। लेकिन कुछ समय बाद हयातो को सच्चाई का पता चल जाता है।

अब आगे सभी कैरेक्टर की स्टोरी आती है की आखिर किस तरह वह इस प्रोजेक्ट बरमूडा का हिस्सा बने।

रेस्क्यू केली (Rescue Kelly)

Kelly नाम की एक युवा लड़की जो Horizon के द्वारा किडनैप की गई थी और आम लोगो की तरह उसे भी तनाव एक्सपेरिमेंट का हिस्सा बनाकर बरमूडा नाम के द्वीप पर लड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। Kelly अब इस बरमूडा द्वीप से बचकर निकलने की सारी उम्मीद खो देती है। लेकिन Andrew, Misha और Mambas गैंग केली को छुड़ाने और होराइजन की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए इस बरमूडा द्वीप पर जाने का मिशन शुरू करते है।

free fire remambas rescue kelly operation

एक तरफ Mambas गैंग के लोग Horizon की सच्चाई सामने लाने और आम लोगो को बचाने के लिए बरमूडा द्वीप पर जा रहे है, जब की Horizon इसे रोकने के लिए अपने एक्सपेरिमेंट किए हुए लोगो को Mambas को रोकने के लिए इस बरमूडा द्वीप पर छोड़ रहे है। इस तरह इस गेम की कहानी आगे बढ़ती है।

Kelly जो फ्री फायर की पहली एबिलिटी वाली कैरेक्टर है। अब आपको आने वाली नई पोस्ट में फ्री फायर में मौजूद सभी कैरेक्टर की स्टोरी के बारेमे पता चलेगा। इस लिए हमारी वेबसाइट की नोटिफिकेशन चालू करे या हमारी वेबसाइट चैनल को फॉलो करे।