फ्री फायर मैक्स के OB38 अपडेट में आने वाले बड़े बदलाव – New Patch Update Ob38

गरेना फ्री फायर मैक्स में OB38 Update कुछ दिनो में आने वाला है जिसकी Patch Note Garena Free Fire Max Team ने लॉन्च की है। 

गरेना फ्री फायर मैक्स में 11 जनवरी को OB38 Update लॉन्च होने वाला है और इसी अपडेट की जलक आपको गेम में देखने को मिलेगी। यदि आप यह जानने के लिए इच्छुक है की फ्री फायर मैक्स के OB38 Update के बाद गेम में क्या क्या बदलाव होंगे और क्या नया गेम में एड किया जायेगा तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Garena Free Fire Max OB38 Update में होने वाले सारे बदलाव की जानकारी आपको इस पोस्ट में दी गई है।

OB38 Update में नए कैरेक्टर, पेट और इवेंट को लॉन्च किया जाने वाला है साथ ही गेम के मैप और कई कैरेक्टर स्किल में भी बदलाव किए जाने वाले है। चलिए स्टेप बाय स्टेप इस अपडेट की पूरी जानकारी प्राप्त करते है।   

New character Santion

OB38 Update के बाद आपको गेम में एक नया कैरेक्टर देखने को मिलेगा, इस नए कैरेक्टर का नाम Santion होगा। इस कैरेक्टर की स्किल काफी बेहतरीन है। 

यदि आप Santion कैरेक्टर का इस्तमाल करते है तो आपका कैरेक्टर एक जगह से दूसरी जगह चला जाता है यानी Santion की स्किल जब आप एक्टिव करेंगे तो आपका कैरेक्टर टेलीपोर्ट हो जाएगा यानी जब आप इस कैरेक्टर की स्किल एक्टिल करते है तो आपके कैरेक्टर की परछाई बनकर 5 सेकंड आगे बढ़ेगी और वहा जाकर रुक जाएगी। 

आपके कैरेक्टर की परछाई जहा रुक जाएगी वहा पर आपका मैन कैरेक्टर चला जायेगा और आप एनिमी को चकमा दे सकेंगे।

क्या Santion कैरेक्टर फ्री में मिलेगा?

 हा, Santion कैरेक्टर सभी प्लेयर को फ्री में दिए जायेगा, इस कैरेक्टर को गेम में इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा जहा से आप इवेंट को पूरा करके फ्री में Santion कैरेक्टर प्राप्त कर सकेंगे।

कौन सी इवेंट में और किस प्रकार इस कैरेक्टर को लॉन्च किया जा सकता है इसकी कोई अपडेट सामने नही आई, जैसे ही की अपडेट आती है हम आपको जरूर बताएंगे।

New weapon leader board

फ्री फायर मैक्स में आपको ob38 अपडेट के बाद एक लीडर बोर्ड देखने को मिलने वाला है जिस में आपको कौन सी गन सबसे ज्यादा यूज करते है वह दिखायेगा। साथ ही इस weapon leader board में आपने किस मैप में कौन सी गन का जायदा इस्तमाल किया वह भी दिखायेगा।

New Pet Kactus

फ्री फायर मैक्स में अपडेट के बाद एक न्यू पेट आने वाला है जिसका नाम kactus है। यह पेट आपको टॉप अप इवेंट में देखने को मिलेगा। Kactus पेट बहुत ही ज्यादा अच्छा है पेट बताया जा रहा है।

Kactus पेट की स्किल की बात करे तो यह पेट आपकी ep बढ़ाता है। अगर आपके पास यह पेट हो और इसको ले के आप खेलते हैंतो आपको एक जगह पर 6 सेकंड तक ऐसे ही बैठते रहना है। तभी आपको यह पेट 1 सेकंड में 10 ep देगा इस प्रकार 10 सेकंड तक आपको ep देगा यानी इस पेट से आप एक बार 100 ep को प्राप्त कर सकेंगे।

New Items In BR Mode – Jammer और loot radar

फ्री फायर मैक्स में OB38 अपडेट के बाद BR मोड में दो न्यू आइटम मिलने वाली है। जिसका नाम Jammer और loot radar है। यह दोनों आइटम आपको अपडेट के बाद BR मोड में मिलेगा, इसका क्या यूज है चलिए जानते है।

यदि कोई प्लेयर स्कैनर छोड़ता है और आपके पास Jammer है तो इसका इस्तमाल करके आप स्कैनर में स्कैन नही हो सकते। यानी एनिमी को आप स्कैनर में नही दिखोगे।

जो आपको दूसरी आइटम मिलने वाली है उसका नाम loot radar है। जिसे आप अगर ऑन करोगे तो आपके आस पास जितने भी अच्छी आइटम होगी वो सारी मार्क हो जायेगी। जैसे की लेवल 3 का वेस्ट, हेलमेट चिप, ऐसी सभी आइटम loot radar को ओन करने से मार्क हो जायेगी। 

Character Updates 

Skyler कैरेक्टर की मदद से आप पहले कई सारे भी ग्लू को तोड़ सकतें थे लेकिन अब अपडेट के बाद एक राउंड मिलेगा उस के अंदर जितने भी ग्लू होगे उसे ही तोड़ सकेंगे।

Kenta कैरेक्टर में पहले क्या होता था की आप इस की एबिलिटी को ऑन करते थे और एक स्लिड आती थी लेकिन आप जैसे ही फायर करते हैं तो वो स्लीड चली जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा आप कभी भी फायर करोगे तो वो स्लीड नही जायेगी लेकिन सामने वाले प्लेयर 10% डेमेज कम पड़ेगा। 

किसी भी कैरेक्टर को दूसरे कैरेक्टर की स्किल का इस्तमाल करने के लिए हमे स्लॉट्स को अनलॉक करना होता था जिसके लिए हमे कई सारे गोल्ड कॉइन की जरूरत पड़ती थी लेकिन अपडेट के बाद अब आपको इन स्लॉट को अनलॉक करने की जरूरत नही पड़ेगी, अपडेट के बाद यह स्लॉट अपने आप अनलॉक किए हुए ही आयेंगे।

इसे भी पढे

Free Fire 50000 Diamond Hack Apk Without Human Verification – Get Free Diamonds

Angelic cowboy और Risen hoodie कैसे ले FREE 

फ्री फायर मैक्स में लॉन्च हुआ Divine Angels Faded Wheel – Innocence Haven Bundle और Divine Victor Bundle लेने का मौका

फ्री फायर मैक्स के ट्रेंडिंग कैरेक्टर – Best Character in free fire max after OB48 update

फ्री फायर मैक्स मे आने वाली Upcoming Events

New patch missions

11 जनवरी को आप जैसे ही फ्री फायर मैक्स में लॉगिन करेगे वैसे ही आपको लॉगिन रिवार्ड के तौर पर skyler और kenta कैरेक्टर 7 दिन तक बिलकुल फ्री में मिलने वाले है। 

इसके अलावा यदि आप 11 जनवरी के दिन नीचे दी गई गन से एनिमी को मारते है तो उसके बदले उस गन का स्किन बॉक्स मिलेगा। 

  • Trogon
  • M60
  • Mac10
  • Parafal

यदि आप उपर दी गई चारो गन से 2 – 2 एनिमी को मारते है तो आपको इसी गन का स्किन बॉक्स दिया जायेगा।

यह कुछ बड़े बदलाव थे जो आपको फ्री फायर मैक्स में OB38 अपडेट के बाद देखने को मिलेगा। आशा है की आपको फ्री फायर मैक्स के इस अपडेट की जानकारी अच्छी लगी होगी।